Latestमध्यप्रदेश

देर रात महिला TI को भेजता था वीडियो और न्यूज़ लिंक, फिर हुआ ये

Crime File Indore। देपालपुर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि टीआइ मीना कर्णवात को लगातार वीडियो और लिंक भेज रहा था। उसके विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपित पूर्व में भी टीआइ को फोटो और वीडियो भेजता था। वह खुद को पोर्टल संचालक बता रहा है।

टीआइ मीना कर्णावत के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम कालूसिंह परमार निवासी ग्राम पेंदा है। टीआइ के मुताबिक कालूराम ने देर रात उनके मोबाइल पर दो तीन वीडियो भेज दिए थे। इसके बाद कुछ फोटो आए। इसके पहले भी वह ऐसा कर चुका था। नाराज टीआइ ने सिपाही भेज कर कालू को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। हालांकि एसडीएम कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।

शराब पीकर देर रात कॉल करता था आरोपित टीआइ के मुताबिक कालूराम शराब पीकर देर रात कॉल करता था। उसे कई बार समझाया भी था, लेकिन नहीं माना। दरअसल कालू ने कुछ समय पूर्व चोरी की रिपोर्ट लिखवाई थी। इसके बाद वह टीआइ के संपर्क में आया। आरोप है कि समझाने पर उसने महिला अफसर से अभद्रता की। उधर कालू की गिरफ्तारी से स्वजन नाराज हैं। आरोप है कि कालू पुलिस के विरुद्ध शिकायतें करता था। देपालपुर में अवैध कामों की जानकारी थी। बदला लेने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने में भी उसके साथ अभद्रता की गई। सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट तक कर दी। टीआइ के मुताबिक कार्रवाही नियमानुसार हुई है। शराब पीकर कॉल करना और शराब पीते हुए फोटो भेजना गलत है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम