मध्यप्रदेश

ऑपरेशन करवा कर अस्पताल से भागा मरीज, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Crime News Indore। शहर के साउथ तुकोगंज स्थित सहज अस्पताल के मैनेजर अशरफ पुत्र जाहिद हुसैन निवासी राजमोहल्ला की शिकायत पर आरोपित रवि प्रकाश शुक्ला के खिलाफ तुकोगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक अशरफ ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को शुक्ला कंधे के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ था। उसने हेल्थ बीमा पॉलिसी (कैशलेस) के बारे में बताया और कहा कि तीन लाख रुपये तक स्वीकृत हो सकते है। आरोपित के ऑपरेशन में कुल दो लाख 46 हजार रुपयों का बिल बना, लेकिन बीमा कंपनी ने सिर्फ 45 हजार रुपये ही स्वीकृत किए। आरोपित ऑपरेशन के बाद कागजों पर साइन किए बगैर भाग गया। कॉल करने पर डॉक्टर को धमकाने लगा। शिकायत आवेदन की जांच कर बुधवार रात पुलिस ने शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम