
आशीष शुक्ला…
जबलपुर – रविवार को चार और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है ।
पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा निवासी 48 साल की महिला, पूर्व में संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये कुंडम रोड खमरिया पिपरिया निवासी 50 वर्ष का पुरूष, नर्मदा नगर बिलहरी निवासी 21वर्ष का युवक तथा बड़ी महाकाली के पास गढ़ाफाटक निवासी 49 वर्ष का पुरुष शामिल है ।








