देखें विराट की बेटी की पहली झलक, भाई विकास कोहली ने शेयर किया वीडियो

anushka virat Douther

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार को पिता बन गए। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी विराट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी। इस मौके पर विराट के भाई विकास कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट की बेटी की पहली झलक दिख रही है।

 

इससे पहले विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

इस मौके पर विराट की बहन भावना कोहली ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विराट की बेटी की एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि, ” हमें स्वर्ग से एक उपहार मिला है। प्यार करने के लिए आई एक छोटी सी परी। एक सुंदर छोटी परी की बुआ बनने पर बहुत खुश हूं।”

 

उल्लेखनीय है कि कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अनुष्का शर्मा के साथ रहने के लिए पैटरनिटी लीव लेकर दिसंबर में ही स्वदेश लौट गए थे। विराट की पैटरनिटी लीव भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंजूर की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया शर्मनाक प्रदर्शन के बाद 8 विकेट से हार गई थी। टीम दूसरी पारी में महज 36 रन बना सकी थी।

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-  बिसलेरी विवाद के बीच चर्चा में भारत का ₹45,000 करोड़ का बोतलबंद पानी का बाजार; जानिए कौन-कौन से ब्रांड हैं सबसे आगे
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श