साल 2027 में बजेंगी बंपर शहनाइयां: 92 शुद्ध लग्न के साथ मई-जून में सबसे ज्यादा शादियों के योग-देखें पूरी लिस्ट

band baja shadi barat

साल 2027 में बजेंगी बंपर शहनाइयां: 92 शुद्ध लग्न के साथ मई-जून में सबसे ज्यादा शादियों के योग-देखें पूरी लिस्ट

धर्म डेस्क: देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों का दौर शुरू हो चुका है, और अब साल 2027 में शादी की योजना बना रहे परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्ष 2026 के मुकाबले 2027 में विवाह के शुभ मुहूर्त लगभग दोगुने रहने वाले हैं। काशी के पंचांग के आधार पर पूरे साल में कैलेंडर के हिसाब से कुल 104 विवाह मुहूर्त बताए गए हैं, जिनमें से मुहूर्त शोध के बाद 92 शुद्ध मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं, जबकि शेष 12 मुहूर्त विशेष पूजा-दान आदि के माध्यम से शुद्ध किए जा सकेंगे। इस साल 14 दिसंबर तक शहनाइयां गूंजेंगी, जिसके बाद 2027 के लग्न 18 जनवरी से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेंगे।

सादगी की मिसाल: आदिवासी शादियों में न टेंट का तामझाम, न फिजूलखर्ची; गर्म खेतों में जमीन पर बैठकर हो रही दावत

2027 के विवाह मुहूर्त: एक नजर में

ज्योतिषाचार्य एवं पंचांगकर्ता पंडित विनोद गौतम के अनुसार मई और जून में विवाह के सर्वाधिक योग बन रहे हैं। वहीं, सामान्य पंचांग गणना के मुताबिक वर्ष 2027 के प्रमुख महीने और संभावित शुभ तिथियां इस प्रकार हैं:

महीना2027 में संभावित विवाह तिथियांखास बात
जनवरी15, 18, 19, 20, 24, 26, 27, 30, 31काशी पंचांग के अनुसार 18 जनवरी से शुरुआत
फरवरी2, 3, 9, 10, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 26, 27, 28सर्दियों में विवाह के लिए बेहतर विकल्प
मार्च1, 2, 3, 4, 9, 10, 1415 मार्च से मीन खरमास के कारण विराम
अप्रैल18, 19, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28खरमास समाप्ति के बाद दोबारा लग्न शुरू
मई4, 7, 8, 9, 13–25, 30, 31पूरे साल में सर्वाधिक मुहूर्तों वाला महीना
जून1, 5, 9–13, 15–17, 19–21, 26–28मई के बाद सबसे अधिक शुभ तिथियां
जुलाई1, 7, 8, 9, 11, 12चातुर्मास से पहले सीमित मुहूर्त
अगस्त–अक्टूबरकोई मुहूर्त नहींचातुर्मास और ग्रह अस्त के चलते विराम
नवंबर10, 11, 15, 16, 20, 21, 23–26, 29देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों की वापसी
दिसंबर2, 7, 8, 9, 12, 13, 1414 दिसंबर तक विवाह मुहूर्त, फिर धनु खरमास
इसे भी पढ़ें-  हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी भी दोनों हथेलियों की रेखाएं हैं एक समान? जानिए ऐसे लोगों का स्वभाव,  अपार सफलता या बढ़ता है संघर्ष?

(नोट: पंचांग भेद, शहर और कुंडली मिलान के अनुसार शुभ तिथियों व समय में अंतर संभव है। अंतिम तिथि तय करने से पहले अपने स्थानीय पंचांग व ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य करें।)

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श