दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन यादव: निर्मला सीतारमण, सीआर पाटिल और NBCC CMD से की अहम चर्चा

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान-मध्य प्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता (UCC)

दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन यादव: निर्मला सीतारमण, सीआर पाटिल और NBCC CMD से की अहम चर्चा

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों में प्रदेश के विकास और वित्तीय मामलों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री सीतारमण के साथ प्रदेश के वित्तीय हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।डॉ. यादव ने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और वित्तीय प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का विषय रखा। इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार के पास लंबित प्रदेश से संबंधित विभिन्न वित्तीय मामलों को भी उठाया और उनके शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से चर्चा

 जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ हुई बैठक में जल संसाधन विभाग से जुड़े लंबित विषयों और मुद्दों पर बातचीत हुई।चर्चा के दौरान जल संसाधनों के समुचित विकास और प्रदेश में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा गया।

NBCC (इंडिया) लिमिटेड के CMD से मुलाकात

 दिल्ली प्रवास के दौरान, नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम NBCC (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) केपी महादेवस्वामी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान NBCC ने मध्य प्रदेश में शहरी विकास परियोजनाओं में अपनी सक्रिय भागीदारी और रुचि व्यक्त की, जिस पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श