Tuesday, May 26, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

दूध में डिटर्जेंट मिलाने वाले को रासुका के तहत जेल भेजा

राजगढ़। दूध में डिटर्जेंट मिलाने वाले को रासुका के तहत भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पिछले माह लिए गए नमूने की जांच में इसकी पुष्टि हुई थी। जिले में मिलावटखोरी पर रासुका के तहत यह पहली कार्रवाई मानी जा रही है। तलेन टीआई कैलाश नारायण भारद्वाज के मुताबिक पिछले माह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा में दूध विक्रेता कल्लू उर्फ लुकमान खां पिता मोहम्मद खां की 6 कैनों से दूध के नमूने लिए थे। कल्लू ने मोतीपुरा, गुलखेड़ी और कोठरीकलां में दूध की डेयरी खोल रखी थीं।

जहां वह आसपास के गांवों के पशुपालकों से दूध खरीदकर उसमें मिलावट कर पूरे दूध को भोपाल स्थित दुग्ध संघ को बेचता था। हाल ही में जांच रिपोर्ट आई। जिसमें बताया है कि दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की गई थी। जिस पर कल्लू के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कर भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

जिले में पहला मामला

आरोपित ने दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की थी। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई है। इस तरह के मामले में जिले में रासुका के तहत यह पहली कार्रवाई है। – प्रदीप शर्मा, एसपी, राजगढ़

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply