भोपाल। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने साफ किया शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली यही टीम करेगी 2018 फतह, वे आज प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित कर रहे थे ।
बैठक को संबोधित करते हुए शिवराजसिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता नरेंद मोदी है, जो अद्भुद कार्यक्ष्मता के धनी है।
बीजेपी के कार्यकाल में जनहित के लिए चलाई गई योजना गिनाउँगा तो रात हो जाएगी।
एक तरफ सन्गठन का रोडमेप दुसरी तरफ सत्ता का रोडमेप कांग्रेस के पास सिर्फ स्वागत की रैली
प्रदेश विस्तारित बैठक में कार्यकर्त्तओ को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कल मैने खाली कुर्सी पर बैठेने के लिए कहा तो कांग्रेसी खुश हो गए , लेकिन 50 साल भाजपा राज करेगी और कहा शिवराज, अबकी बार 200 पार।
शिवराज के भाषण में कई बार ताली बजाई अमित शाह ने
शिवराज सिंह के पावरपैक स्पीच सुनकर कई बार अमित शाह ने भी तालियां बजाई । और कहा मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता विजय संकल्प है और विजय संकल्प की मुट्ठी बनवाई।
भाजपा की प्रदेश विस्तारित बैठक भोपाल के दशहरा मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुई, बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह , नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, बाबूलाल गौर, सत्यनारायण जटिया, फग्गन सिंह कुलस्ते,प्रभात झा, गौरीशंकर बिसेन, नोरोत्तम मिश्रा, संजय सतेंद्र पाठक आदि मंचासीन थे।