Site icon Yashbharat.com

दुकानों का जर्जर छज्जा गिरने से 2 महिलाओं की मौत

22 12 2020 22 jab dec 102 2020

जबलपुर । घंटाघर-हाई कोर्ट मुख्य मार्ग पर जिला न्यायालय के सामने ओमती नाले के ऊपर नगर निगम द्वारा निर्मित दो दुकानों का जर्जर छज्जा गिर जाने से मलबे में दबी दो अज्ञात महिलाओं की मौत हो गई।

हादसा सोमवार की रात करीब 3.15 बजे घटित हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही ओमती थाने से उप निरीक्षक सतीश झारिया मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकालकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मर्ग पंचनामा कार्रवाई उपरांत दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। जान गंवाने वाली महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Exit mobile version