jabalpurkatniLatest

दुःखद खबर: भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राजेश जैन का सड़क हादसे में निधन

कटनी। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री और कटनी जिले के राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) संघ के पूर्व जिला कार्यवाह सिविल लाइन निवासी राजेश जैन Rajesh Jain का उमरिया जिले के चंदिया में सड़क हादसे में निधन हो गया।

हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें उमरिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालात गंभीर होने पर उन्हें रैफर कर दिया गया। जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके पारिवारिक लोग भी घायल हुए है।
सभी को एमजीएम में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज किया जा रहा। बताया जा रहा है की वे और उनके परिजन कार में सवार होकर शहडोल जिले के बुढ़ार से कटनी वापस आ रहे थे।

Back to top button