Breaking: दिल्ली के 5 एग्जिट पोल में आप की सरकार, Bjp-कांग्रेस को झटका
नई दिल्ली. 70 विधानसभा सीटों के लिए दिल्ली में शनिवार को 6 बजे तक 57% वोट डाले गए। सीएए के विरोध में प्रदर्शन का अखाड़ा बने शाहीन बाग समेत राजधानी के कई इलाकों में दिनभर पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं। 6 बजे के बाद एग्जिट पोल्स आने शुरू हुए। 5 एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं और भाजपा के खाते में केवल 3 सीटें गई थीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल
एग्जिट पोल
आप
भाजपा
कांग्रेस
टाइम्स नाउ- आईपीएसओएस
44
26
0
इंडिया न्यूज-नेता
53-57
11-17
0-2
टीवी 9-भारतवर्ष-सिसेरो
44
26
0
रिपब्लिक-जन की बात
48-61
9-21
0-1
न्यूज एक्स-पोल स्टार
50-56
10-14
0
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे (70 सीट)
पार्टी
सीट
वोट शेयर
आप
67
54.30%
भाजपा
3
32.10%
कांग्रेस
0
9.60%
कुल वोटर : 1,33,13,295 वोट पड़े : 89,36,159 (67.1%)
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (7 सीट)
पार्टी
सीट
वोट शेयर
आप
0
18.10%
भाजपा
7
56.50%
कांग्रेस
0
22.50%
कुल वोटर : 1,43,16,453 वोट पड़े : 86,79,012 (60.6%)