Latest

Breaking: दिल्ली के 5 एग्जिट पोल में आप की सरकार, Bjp-कांग्रेस को झटका

नई दिल्ली. 70 विधानसभा सीटों के लिए दिल्ली में शनिवार को 6 बजे तक 57% वोट डाले गए। सीएए के विरोध में प्रदर्शन का अखाड़ा बने शाहीन बाग समेत राजधानी के कई इलाकों में दिनभर पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं। 6 बजे के बाद एग्जिट पोल्स आने शुरू हुए। 5 एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं और भाजपा के खाते में केवल 3 सीटें गई थीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल

एग्जिट पोलआपभाजपाकांग्रेस
टाइम्स नाउ- आईपीएसओएस44260
इंडिया न्यूज-नेता53-5711-170-2
टीवी 9-भारतवर्ष-सिसेरो44260
रिपब्लिक-जन की बात48-619-210-1
न्यूज एक्स-पोल स्टार50-5610-140

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे (70 सीट)

पार्टीसीटवोट शेयर
आप6754.30%
भाजपा332.10%
कांग्रेस09.60%

कुल वोटर : 1,33,13,295
वोट पड़े : 89,36,159 (67.1%)

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (7 सीट)

पार्टीसीटवोट शेयर
आप018.10%
भाजपा756.50%
कांग्रेस022.50%

कुल वोटर : 1,43,16,453
वोट पड़े : 86,79,012 (60.6%)

Leave a Reply

Back to top button