Latestदिल्‍ली

दिल्ली के एक घर में मिली 11 लाश, एमपी की बेटी भी है शामिल

दिल्ली । उनके भाई ने परिवार के आत्महत्या करने की बात से इंकार किया. उन्होंने कहा कि व आत्महत्या नहीं कर सकते. परिजनों ने सीबाआई जांच की भी मांग की है

burari delhi
दिल्ली के बुराड़ी स्थित एक घर में 11 लोगों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. इसमें एक मध्य प्रदेश के धार की रहने वाली टीना राठौर भी शामिल है. दरअसल, टीना की शादी दिल्ली के ललित सिंह से हुई थी. धार में टीना के बड़े भाई महेश सिंह राठौर का परिवार रहता है, जिनको घटना की जानकारी न्यूज चैनल के माध्यम से मिली कि दिल्ली में हुए हादसे में उनकी बहन टीना तथा उनके जीजाजी तथा भांजा दुष्यंत की भी मौत हो गई. इस घटना में महेश के जीजा ललित सिंह के बड़े भाई सहित कुल 11 लोगों की रहस्यमय मौत के बाद धार में टीना के भाई के यहां मातम पसरा हुआ है.

जब इनसे घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने परिवार के आत्महत्या करने की बात से इंकार किया. उन्होंने कहा कि व आत्महत्या नहीं कर सकते. परिजनों ने सीबाआई जांच की भी मांग की है. परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नही हत्या है. वे आत्महत्या कर ही नही सकते. उन्होंने कहा कि पूरा परिवार बहुत ही मददगार और आध्यामिक परिवार था. और न ही उनकी किसी से रंजिश थी.

बता दें कि दिल्ली के बुराड़ी स्थित एक घर से ग्यारह लोगों के शव मिले हैं. मृतकों में तीन नाबालिगों सहित 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. यह घटना बुराड़ी स्थित संत नगर की गली नंबर-2 की है. पुलिस जब घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो उन्हें संदिग्ध हालत में दस लाश जाल से लटकी मिलीं. इनमें से कई के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, तो कुछ के पैर भी बंधे हुए पाए गए. वहीं एक बुज़ुर्ग महिला का शव जमीन पर पड़ा था. बताया जा रहा है कि वह महिला इन बच्चों की मां हैं. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस मौत के मामले की जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार की किराने और प्लायवुड की दुकान है. रात करीब पौने बारह बजे उन्होंने अपनी दुकान बंद की थी. यह दुकान रोज तड़के ही खुल जाया करती थी, लेकिन सुबह जब एक आदमी दूध लेने गया तो उसने दुकान बंद देखी. इसकी वजह जानने के लिए जब वो उनके घर गया तो घर का दरवाज़ा खुला हुआ था. वह सीढ़ियों से ऊपर पहुंचा तो देखा कि घर के लोग छत पर लगी जाल से लटके हुए हैं. बाद में उसने दूसरे पड़ोसियों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया गया.

Leave a Reply

Back to top button