FEATURED

दिल्लीः सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी भयंकर आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ स्थित सेल्स टैक्स के दफ्तर में गुरुवार सुबह भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी। जानकारी के अनुसार आग 13वीं मंजिल पर स्थित सेल्स टैक्स के दफ्तर में लगी थी। दमकल की पांच गाड़ियों ने इस पर काबू पा लिया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Back to top button