वाराणसी। काशी में सायंकालीन दैनिक गंगा आरती की पंरपरा 26 साल में दूसरी बार टूट गई है। दरअसल, आज 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होने के कारण दोपहर 2.55 बजे सूतक लग रहे थे। इसके बाद देवालयों में पूजा आदि नहीं हो सकती थी। लिहाजा, सायांकालीन आरती को दोपहर एक बजे में ही कर दिया गया।
पौराणिक मान्याताओं के अनुसार ग्रहण के सूतक काल में सभी देवालयों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसी वजह से गंगा आरती के समय में भी बदलाव किया गया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि 26 सालों के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब गंगा आरती दिन में हुई।
इससे पहले पिछले वर्ष श्रावण पूर्णिमा को भी दिन में 12 बजे आरती की गई थी। सावन महीना शुरू होने के ठीक एक दिन पहले चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट दोपहर 2 बजे बंद कर दिए गए। बाबा विश्वनाथ का दर्शन दूसरे दिन भोर में मंगला आरती के बाद ही मिल सकेंगे।
एक रात में तीन खगोलीय घटनाएं
मंगल ग्रह 21वीं शताब्दी के सर्वाधिक लंबे चंद्रग्रहण का गवाह बनेगा, वहीं आसमानी आतिशबाजी इस घटना को रोमांचकारी बनाएगी। इस रात डेल्टा एक्वारिड्स उल्का वृष्टि चरम पर रहने वाली है। एक ही रात में होने जा रही तीन आकर्षक खगोलीय घटनाएं इसे यादगार बनाने जा रही हैं।
चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना तो आधी रात से शुरू होगी। इससे पहले शाम ढलते ही लाल ग्रह पूरब दिशा में अनूठी चमक बिखेरते हुए उदय हो रहा होगा। इसके बाद पूर्ण खिला हुआ चांद नजर आएगा। इस बीच खास बात यह होगी कि आसमानी आतिशबाजी के रूप में जलती हुई चमकदार उल्काएं आसमान से धरती की ओर गिरने लगेंगी। जिन्हे सूर्यास्त के समय देखने की अधिक संभावना है।
वहीं पूर्ण ग्रहण के दौरान के अलावा सूर्योदय से पहले देखे जाने की संभावना है। इस बीच मंगल व चंद्रमा एक दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे। मंगल की चमक अपनी औसत चमक से करीब 12 गुना अधिक होगी। आसमानी आतिशबाजी में डेल्टा एक्वारिड्स उल्का वृष्टि 27 जुलाई की रात चरम पर रहने वाली है। मंगल इन दिनों हमारे सर्वाधिक करीब आ पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2003 में मंगल हमारे सर्वाधिक नजदीक पहुंचा था।
इन कार्यों से बचें
ज्योतिषों के अनुसार ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, रोगी और बच्चों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ग्रहण से पहले या बाद में ही खाना खाएं। इसके साथ जिस दिन ग्रहण हो उस दिन किसी शुभ काम की शुरुआत न करें।
सुई और नुकीली चीजों का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। अपने कक्ष तुलसी और नीम के पत्ते रखना चाहिए। ग्रहण काल में पति-पत्नी को संबंध नहीं बनाना चाहिए। इस समय में बने संबंध से पैदा होने वाली संतान को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रहण में यह करें
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए घर में श्रीमदभागवत गीता का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इसके साथ इस दिन गरीबों को दान देना चाहिए। दान में आटा, चीनी , दाल आदि दे सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती चल रही है तो उनको शनि मंत्र का जाप करना चाहिए।
-
कटनी में ‘जन-विश्वास अभियान’ के तहत ज़मीनी निरीक्षण: कलेक्टर, SP, DFO और CEO ने लिया विकास कार्यों का जायजा; ₹1.39 करोड़ के हाईस्कूल भवन का निरीक्षण -
सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत: संजय पाठक -
छिंदवाड़ा में एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव: ‘जन-विश्वास अभियान’ का किया आगाज; शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड -
दतिया भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी: उपचुनाव हार के बाद नए जिलाध्यक्ष की तलाश तेज; आशुतोष तिवारी और घनश्याम पिरौनिया के नाम रेस में आगे -
Hastrekha Shastra Nails Meaning: हस्तरेखा शास्त्र: चौड़े नाखून वाले होते हैं खुले दिल के, छोटे नाखून वाले जिद्दी! पढ़ें नाखूनों से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी -
Thalapathy Vijay Sangeetha News: 27 साल पुराना रिश्ता टूटने से बचा! विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली डिवोर्स अर्जी, फैंस में खुशी की लहर -
थाईलैंड में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 8वीं के छात्र ने घर पर दादा-दादी को मार डाला, फिर स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग कर 3 टीचर और 4 छात्रों की ली जान -
Nikita Porwal Interview: मध्य प्रदेश से पहली मिस इंडिया बनने का सफर: निकिता पोरवाल बोलीं- ‘भारत का सैश पहनना करोड़ों लोगों का भरोसा है’ -
ब्यौहारी में स्वास्थ्य विभाग के छापे से हड़कंप: फर्जी पैथोलॉजी संचालक दुकानें बंद कर फरार; बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के हो रहा था खेल -
नीलकंठेश्वर धाम के तत्वाधान में विशाल कांवड़ यात्रा 9 अगस्त रविवार को, शहर की धर्मप्रेमी जनता से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील -
यूपी में दौड़ेगी ‘नमो भारत’: कानपुर, लखनऊ से अयोध्या तक 187 KM लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर का सर्वे शुरू; 40 मिनट में तय होगा कानपुर-लखनऊ का सफर -
भारतीय वायु सेना में भावना कंठ ने रचा इतिहास: TACDE से ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ कोर्स पूरा करने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट -
पटना में भीषण सड़क हादसे के बाद भारी बवाल: युवक की मौत से भड़की भीड़, पुलिस की 3 गाड़ियां और बस फूंकी; पत्रकारों पर भी पथराव -
एथेनॉल उत्पादन के नाम पर एफसीआई के चावल में बड़ा फर्जीवाड़ा: जबलपुर में वेयरहाउस से निकला चावल प्लांट पहुंचने से पहले रास्ते से ही गायब -
झांसी हादसे के बाद प्रयागराज लाए गए शव: कसारी-मसारी में सुपुर्द-ए-खाक होगा अतीक का बेटा आबान, सुरक्षा सख्त -
25 शादियां और ₹600 करोड़ की ठगी: सीतापुर में BJP विधायक के समधी पर गंभीर आरोप, विधायक ने रोते हुए तोड़ा रिश्ता -
Katni: जयप्रकाश वार्ड में मकान के AC में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी -
कटनी में पेयजल और स्वच्छता की सुधरेगी व्यवस्था: कलेक्टर ने किया जिला वॉश समिति और तकनीकी समिति का गठन -
कटनी से सुशासन की अनूठी मिसाल: ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ में अधिकारी करेंगे पूल वाहनों का इस्तेमाल; एक ही गाड़ी से खितौली जाएंगे कलेक्टर, एसपी व जिला पंचायत सीईओ -
कटनी में अमानक और बिना लाइसेंस बीज बेचने वाले पर सख्त कार्रवाई: अग्रहरि कृषि केंद्र के संचालक पर FIR दर्ज, 150 किलो बीज जब्त
