jabalpur

दरम्यानी रात अब तक की सबसे ठंडी

जबलपुरएयभाप्र। हौले . हौले शहर के तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की जाने लगी है। हालांकि दिन में धूप और गर्मी के कारण तापमान ज्यादा था। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 32ण्3 डिग्री दर्ज किया गयाए जो कि सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था।रविवार एसोमवार की दरमियानी रातए इस बार के सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 19ण्0 डिसे पर आ गया। अब तापमान और गिरेगा। मौसम में ठंडक भी बढऩा शुरू हो गई है। अक्टूबर का पहला पखबाड़ा बीतने से ही पहले इस बार ठंड की चाल तेज हो गई। अब से पहले इस सीजन में पारा कभी इतना नीचे नहीं गया है। वहीं दिन के समय आसमान साफ रहने का विपरीत असर पड़ा। दिन में चटक धूप निखरी हैं । पिछले साल की तुलना में इस बार अक्टूबर माह के बीते 14 दिनों न्यूनतम तापमान पिछले साल की तुलना में औसत रूप से 2 डिसे कमी के साथ दर्ज हो रहा है। अधिकतम तापमान में भी औसत रूप से 1 डिसे का उतार चढाव दर्ज हो रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड तेजी के साथ बढऩे के आसार हैं। इस बार अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में ही ठंड गहरा सकती है। पिछले सालों में ठंड नवम्बर के प्रथम सप्ताह में बढ़ती रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply