Entertainmentमनोरंजन

दबंग से अकीरा तक दमदार एक्टिंग की वजह से सोनाक्षी ने बनाई लोगों के दिलों में खास जगह

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज 31 साल की हो गई हैं। सोनाक्षी ने 2010 में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में निभाए कुछ किरदारों से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। सोनाक्षी के बर्थडे पर आज हम आपको उनकी कुछ किरदारों के बारे में बताएंगे।

11 55 156096000sona ll

1. दबंग 

सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी। फिल्म में उन्होंने रझो का किरदार निभाया। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सोनाक्षी को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड दिया गया।
11 55 471216000lootera ll

 

2. लुटेरा

सोनाक्षी ने साल 2013 में फिल्म लुटेरा में रणवीर सिंह के साथ काम किया। इस फिल्म में सोनाक्षी के गंभीर किरदार ने फैंस के दिल जीत लिया और वह सबकी चहेती बन गईं। फिल्म के लिए सोनाक्षी को बेस्ट एक्ट्रेस कैटगरी के लिए नोमिनेट किया गया था।

 

11 56 233292000akeera ll

3. अकीरा 

सोनाक्षी की फिल्म अकीरा साल 2016 में रिलीज हुई। फिल्म में सोनाक्षी ने अपने किरदारों से हटकर एक्शन करती नजर आईं जिसके लिए उन्होंने स्पेशल ट्रेनिंग भी ली थी। इसमें सोनाक्षी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो अपना आपा खो बैठी है। फिल्म चाहे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी,लेकिन सोनाक्षी के किरदार की काफी तारीफ हुई थी।

11 57 179136000itf ll

4. इत्तेफाक

सोनाक्षी की फिल्म ‘इत्तेफाक’ पिछले साल ही रिलीज हुई है। इसमें सोनक्षी की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में उलके साथ अक्षय खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार निभाते हुए नजर आए। फिल्म चाहे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी,लेकिन सोनाक्षी के करियर में यह फिल्म काफी हटकर थी।

11 57 486456000noor ll

5. नूर 

सोनाक्षी की फिल्म ‘नूर’ पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। इसमें वह एक अलग किरदार में नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिसास्टर साबित हुई। फिल्म में सोनाक्षी ने एक पत्रकार की भूमिका में नजर आई थी। यह फिल्म सबा इम्तियाज के उपन्यास ‘कराची, यू आर किलिंग मी’ पर आधारित है।

11 59 197652000ssss ll

बता दें कि सोनाक्षी फिल्म ‘दबंग-3’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। जिसके लिए वह काफी कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अब तक 35 किलो से भी ज्यादा वजन कम कर लिया है। वह रोजाना जिम जाती हैं और उन्होंने डाइट प्लान भी तैयार किया है।

Leave a Reply

Back to top button