ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में दर्ज की 150% से ज्यादा ग्रोथ, EV मार्केट में फिर से बढ़त
नई दिल्ली (1 अप्रैल, 2026): ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में दर्ज की 150% से ज्यादा ग्रोथ, EV मार्केट में फिर से बढ़त, भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च 2026 में शानदार वापसी करते हुए अपने बिजनेस प्रदर्शन में बड़ी तेजी दिखाई है। कंपनी के अनुसार मार्च में कुल रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़कर 10,117 यूनिट हो गई, जबकि फरवरी में यह सिर्फ 3,973 यूनिट थी। इस तरह कंपनी ने महीने-दर-महीने 150% से ज्यादा ग्रोथ दर्ज की।
ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में दर्ज की 150% से ज्यादा ग्रोथ, EV मार्केट में फिर से बढ़त
रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट से ज्यादा
कंपनी ने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते में रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट से ज्यादा हो गए। VAHAN डेटा के अनुसार यह डिमांड में तेजी का साफ संकेत है।
ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि यह बढ़ती डिमांड उनके सर्विस सिस्टम में किए गए सुधार और ग्राहकों के बढ़ते भरोसे की वजह से आई है। अब 80% से ज्यादा वाहनों की सर्विस उसी दिन पूरी हो रही है। इसके पीछे बेहतर पार्ट्स उपलब्धता, तेज डायग्नोसिस और मजबूत नेटवर्क मैनेजमेंट का योगदान है।
मार्च में रिकॉर्ड बिक्री और मील का पत्थर
मार्च में डिमांड लगातार बढ़ती रही और आखिरी हफ्तों में और तेजी आई। ओला इलेक्ट्रिक ने इस महीने 10 लाख से ज्यादा कुल रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार किया। यह उपलब्धि भारत के EV सेक्टर के लिए भी एक अहम पड़ाव मानी जा रही है।
कंपनी के नए कदम
- #EndICEAge अभियान के तहत पेट्रोल-डीजल वाहनों को छोड़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देना।
- Service Trust Guarantee: सर्विस में देरी होने पर फ्री ओला कैब।
- Buyback Guarantee और 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी। ओला इलेक्ट्रिक की यह वापसी दिखाती है कि कंपनी अब पहले से ज्यादा मजबूत होकर EV मार्केट में पकड़ बना रही है और आने वाले समय में इसकी पकड़ और मजबूत हो सकती है।

