तीन तलाक पर बीजेपी के साथ नहीं है JDU, संसद में बिल का करेगी विरोध
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश सरकार में मंत्री श्याम रजक ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उनकी पार्टी तीन तलाक के मुद्दे पर अपने पुराने स्टैड पर कायम है. उन्होंने साफ कहा कि पार्टी सदन मेंं तीन तलाक के नए बिल का विरोध करेगी. वैसे ये पहली बार नहीं है, जब जेडीयू ने बीजेपी से अलग स्टैंड लिया हो. इससे पहले धारा 370 के मुद्दे पर जेडीयू ने बीजेपी के स्टैड का विरोध किया था.
श्याम रजक ने कहा कि हमारे विरोध की वजह से ही तीन तलाक का बिल राज्यसभा में नहीं आ पाया था. तीन तलाक बिल को लेकर जेडीयू की राय पहले से ही साफ है. चूंकि यह समाज से जुड़ा मसला है. इसलिए जेडीयू का मानना है कि इस मामले को समाज को ही तय करने देना चाहिए.
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि वह एनडीए में रहकर सरकार का विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह मामला एनडीए से नहीं जुड़ा है बल्कि यह सरकार से जुड़ा हुआ मुद्दा है. इसलिए मुद्दे को लेकर जेडीयू राय बिल्कुल स्पष्ट है.
संसद के बजट सत्र में तीन तलाक को लेकर नए बिल लाने की बात वहीं, जब उनसे पूछा गया कि वह एनडीए में रहकर सरकार का विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह मामला एनडीए से नहीं जुड़ा है बल्कि यह सरकार से जुड़ा हुआ मुद्दा है. इसलिए मुद्दे को लेकर जेडीयू राय बिल्कुल स्पष्ट है.
संसद के बजट सत्र में तीन तलाक को लेकर नए बिल लाने की बात केंद्र सरकार ने की थी. जिसके बाद एक बार फिर लोकसभा में तीन तलाक बिल पेश करने लिए तैयार है. इसके लिए केन्द्रीय कैबिनेट ने एक साथ तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए बुधवार को नए विधेयक को मंजूरी दी. ने एक साथ तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए बुधवार को नए विधेयक को मंजूरी दी.

