जबलपुर मगरमच्छ तालाब में फिर दिखा तो छट पूजा के लिए ओएफके प्रबंधन खुदवाया नया तालाब। ऑर्डनेंस फैक्टरी खमरिया ओएफके के गेट नंबर 3 के समीप स्थित तालाब में फिर मगरमच्छ देखा जा रहा है।
दरअसल पिछले दिनों वन विभाग एवं ओएफके प्रबंधन द्वारा बुलाई गई रेस्क्यू टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए गेट नंबर 3 के समीप स्थित तालाब से दो मगरमच्छों को पकड़ा था। जिसके बाद उक्त तालाब में छट पूजा की तैयारी चल रही थी। लेकिन उक्त तालाब में पुन: एक मगरमच्छ देखे जाने की खबर से हड़कंप मच गया। जिसके बाद बीते दो दिनों से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन मगरमच्छ को नहीं पकड़ा जा सका है। लिहाजा ओएफके महाप्रबंधक के द्वारा निर्माणी के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ आसपास के स्थानीय निवासियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा हेतु वैकिल्पक तालाब की व्यवस्था की जा रही है। पूजा के लिए नया तालाब राम मंदिर ग्राउंड में खोदा जा रहा है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गेट नंबर 3 के समीप स्थित तालाब में पूजा करने या आने जाने पर पूर्णता: प्रतिबंध लगा दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने पर बिहार उत्तर प्रदेश युवा महासंघ के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया।
तालाब में फिर दिखा मगरमच्छ, तो छठ पूजा के लिए Ofk प्रबंधन खुदवाया नया तालाब


















