घटना सतना जिले के रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम ‘नादो’ की है, एक नाबालिग लड़की के साथ आरोपित इश्वरदीन गुप्ता द्वारा सार्वजनिक स्थल पर अंधविश्वास एवं पाखंडवाद के नाम पर लड़की के लाख मना करने के बावजूद बर्बरता पूर्ण तरीके से सभी के समक्ष मारपीट की गई। इस दौरान अंधविश्वास एवं पाखंडवाद के नाम पर महिला अत्याचार की चरम सीमा को भी पर करने की कोशिश की गई। तंत्र मंत्र के नाम पर नाबालिग के साथ अत्याचार मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने ही किया गया। जिसका वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो को जिसने भी देखा वह भी स्तब्ध रह गया। अंत मे पुलिस को इस घटना पर कार्रवाई करनी पड़ी और एसडीओपी मैहर हिमाली सोनी के निर्देश पर सोमवार रात पहुंची।

पुलिस ने अंधविश्वास और पाखंडवाद के नाम पर नाबालिग लड़की से बर्बरतापूर्ण तरीके से मारपीट करने बाले कथित पंडा ईश्वरदीन को हिरासत में ले लिया।