Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATURED

तंज specialist सिद्धू का गला खराब, अभी चुनावी रैलियों के लिए फिर बोले ऐसा

न्‍यूज डेस्‍क। चुनाव रैलियों में लगातार भाषण देने के कारण कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का गला खराब हो गया है। उन्हें कुछ दिन के लिए आराम करने को कहा गया है और उनका इलाज चल रहा है। इसके चलते वह अगले कुछ दिनों तक चुनावी रैलियों में नहीं दिखेंगे।

आज सिद्धू के ऑफिस की तरफ से बताया गया कि नवजोत सिंह सिद्धू के गले का इलाज चल रहा है क्योंकि लगातार भाषण देने से उनका गला खराब हो गया है। सिद्धू आराम कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने लौट सकें।

बता दें कि इन दिनों सिद्धू धुआंधार चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। उनका नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, यूपी तक उनकी मांग है। वह हर बड़े उम्मीदवार के लिए प्रचार में नजर आ रहे हैं।

इन रैलियों में सिद्धू के निशाने पर पीएम मोदी रहते हैं। वह पीएम मोदी की जमकर आलोचना कर रहे हैं और तंज कस रहे हैं। पकौड़ा तलने से लेकर चुनावी वादों तक, वह पीएम मोदी पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। पीएम मोदी पर एक बयान के चलते चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब देने को भी कहा था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply