Site icon Yashbharat.com

डॉक्टरों का चमत्कार: दुनिया में पहली बार इंसान के चेहरे और दोनों का हाथों का सफल ट्रांसप्लांट

04 02 2021 face transplant

अमेरिका में डॉक्टरों की एक टीम ने बड़ा चमत्कारी कार्य किया है। यहां पहली बार एक इंसान के चेहरे और दोनों हाथों का सफल ट्रांसप्लांट किया गया। यूएस के न्यू जर्सी में डॉक्टरों ने एक शख्स के चेहरे और हाथों का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है। एक कार हादसे में जो डिमियो (Joe DiMeo) शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह जल गया है। Joe DiMeo ने लगभग 6 महीने सफल प्रत्यारोपण के बाद पलक झपकाई और चुटकी बजाई।

दरअसल Joe DiMeo साल 2018 में नौकरी कर नाइट शिफ्ट में घर लौट रहे थे। उन्हें कार में नींद आ गई और हादसा हो गया। दुर्घटना के कारण कार में विस्फोट हो गया और आग लग गई।

 

जो की किस्मत अच्छी थी कि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी जान बचा ली। हालांकि DiMeo का चेहरा बुरी तरह खराब हो गया। वह हादसे में दोनों हाथ गंवा दिए। दुर्घटना के बाद वह दो महीने तक कोमा में रहे। जो डिमियो की ट्रांसप्लांट के बाद हालत बेहतर है और तेजी से रिकवर हो हए हैं।

पिछले साल 9 अगस्त को डिमियो को उसका मैच का एक डोनर मिला था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ऑपरेशन नहीं हो सका। सर्जरी के सफल होने की सिर्फ 6 प्रतिशत संभावना थी। ऑपरेशन करने में डॉक्टरों की टीम को 23 घंटे लगे। 95 स्वास्थ्यकर्मियों ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में सहायता दी। सफल ट्रांसप्लांट के बाद Joe DiMeo ने कहा कि यह उनके जीवन का दूसरा मौका है। सुरंग के अंत में हमेशा रोशनी होती है, इस लिए कभी हार नहीं मानना चाहिए।

Exit mobile version