Site icon Yashbharat.com

डिजाइनर प्रबल गुरुंग के साथ जाह्नवी ने दिए पोज, दिखा फैशनेबल अंदाज

15 41 233648000877 ll
thumb

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। जाह्नवी बहुत जल्द शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है।

वैसे जाह्नवी की इस फिल्म को रिलीज होने में अभी दो महीने बाकी है लेकिन अभी से जिस तरह से उनकी फैन फॉलोइंग बन गई है उसे देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में जाह्नवी बड़ा धमाका करने वाली हैं।

हाल ही में जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी एक शख्स के साथ नजर आ रही है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि भारत के जाने माने डिजाइनर प्रबल गुरुंग है।

बता दें कि तस्वीरों में जाह्नवी व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक जैकेट और ब्लू जींस पहने हुए बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में जाह्नवी का कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों को प्रबल और जाह्नवी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

 

Exit mobile version