jabalpur

डंपर पलटने से चालक से चालक की मौतः कंडक्टर गंभीर आज सुबह बगदरी पुल में हादसा

जबलपुर । पाटन थाना के अंतर्गत बगदरी पुल में आज सुबह 7 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसका चालक डंपर की चपेट में आ जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसें कंडक्टर को भी गंभीर रूप से चोटें आई है जिसे उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेने के बाद उसे पोस्ट मार्टम के लिये रवाना करते हुये इस दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि समीपी ग्राम उड़ना करैहा निवासी 20 वर्षीय विपिन पिता संतोष सेन ग्वारी गांव के बृजेंन्द्र सिंह ठाकु र का डंपर चलाता था वह आज सुबह पोंड़ी खुर्द ग्राम से डंपर में रेत लेकर दमोह जा रहा था

वह जैंसे ही सुबह पाटन से कुछ दूर आंगे गया ही था कि बगदरी पुल में अचानक अपने वाहन से संतुलन खो बैठा जिससे डंपर लहराते हुये पुल के पास गिर गया इस हादसे मेंं चालक विपिन सेन के सिर में शरीर के अन्य अंगो में गंभीर रूप से चोटें आने के कारण दुर्घटना स्थल पर ही अधिक रक्त श्राव हो गया

जिससे उसकी कुछ देर के बाद मौत हो गई वहीं डंपर में सवार कंडक्टर प्रहलाद पटेल भी इस दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे उसको उपचार के लिये पाटन के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना स्थल पर लगी भीड़
पाटन थाना क्षेत्र के बगदरी पुल में आज सुबह सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना की जानकारी जैंसे ही आप पास के लोगों एवं पीड़ित पक्ष के लोगों को लगी तो कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई इस दौरान मार्ग का कुछ देर के लिये यातायात भी बाधित रहा जिसे बाद में सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस द्वारा दुरूस्त कराया गया। पुलिस द्वारा इस दुर्घटना की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button