Latestउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

ट्रेन से कटकर 4 की दर्दनाक मौत

सिवान। बिहार के सिवान जिले के कचहरी स्टेशन समीप दाहा नदी पर बने पुल पर ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हसना गांव के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के मुताबिक करबला स्थित मज़ार से वापस कचहरी स्टेशन जाने के क्रम में पीछे से ट्रेन आ रही थी जिसकी चपेट में आने से सभी की मौत हो गई।

सभी मृतक गोपालगंज के रहने वाले हैं, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मची हुई है।

माना जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से लोग आ रही ट्रेन को नहीं ट्रेन को नहीं देख पाए और घटना में सबकी जान चली गई।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं –

खुशबू निशा – 40 वर्ष, पति एनुल्लाह अंसारी, थाना – कुचायकोट, जिला – गोपालगंज

असलम बेग मुस्तकीम, उम्र – 40 वर्ष, गोपालगंज

खतमुलानिशा, उम्र – 50 वर्ष, इन्दरवा, गोपालगंज

सरस्वती देवी, हसनाचक, थाना – कुचायकोट, जिला – गोपालगंज।

जिला प्रशासन ने दुर्घटना में सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है, वहीं दुर्घटना में घायलों का इलाज जारी है। एक बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button