Entertainmentमनोरंजन

ट्रेडिशनल अवतार में कहर ढा रही हैं अंकिता, खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अब बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली हैं। हाल ही में अंकिता अपने नए फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अंकिता साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

ankita

तस्वीरों में उनकी खूबसूरती देख आपकी सांसे थम जाएंगी। उनके ट्रेडीशनल अवतार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अंकिता बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनका हर अंदाज आपको उनका दीवाना बना देगा।

ankitalokhande

बता दें कि सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से अपनी एक खास पहचान बनाने वाली अंकिता काफी लम्बे समय तक लाइमलाइट से दूर रही हैं।

वहीं अब अंकिता बहुत जल्द फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के जरिए बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली है।

फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत भी नजर आएंगी जो रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाते दिखेंगी। वहीं अंकिता उनकी खास दोस्त झलकारी बाई की भूमिका अदा करेंगी।

अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बीते कई सालों में खूब बढ़ी है।

Leave a Reply

Back to top button