
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश किया। किसानों और युवाओं के बड़े ऐलान किए गए, लेकिन कुल मिलाकर मिडिल क्लास पर बजट की मार पड़ी है।
टीवी पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई है। मोबाइल भी महंगे होंगे, क्योंकि इन पर भी कस्टम ट्यूटी 15 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी कर दी गई है।
हेल्थ एजुकेशन पर भी अब 4 फीसदी सेस लगेगा। हालांकि रॉ काजू पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% कर दी गई है।
मिडिल क्लास से जुड़ी बड़ी बातें
-
शेयर खरीदने-बेचने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10 फीसद रहेगा।
-
शिक्षा व स्वास्थ्य पर सेस 1 फीसद बढ़ाकर 3 से 4 फीसद किया गया।
-
आमदनी में से 40 हजार रुपए घटाकर लगेगा टैक्स।
-
नौकरीपेशा के लिए बजट में कोई राहत नहीं।
-
40 हजार तक स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा।
-
इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, मध्यम वर्ग को निराशा।








