
नई दिल्ली। बीसीसीआई सिलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 अक्टूबर से होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में हैरतअंगेज ढंग से आशीष नेहरा की वापसी हुई है जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को नजरअंदाज किया गया है।

इस टीम के चयन में सिलेक्टर्स ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए।सिलेक्टर्स ने 38 वर्षीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को टीम में शामिल किया जबकि अश्विन और जडेजा को वनडे सीरीज के बाद इस सीरीज के लिए भी नजरअंदाज किया गया। नेहरा ने इस वर्ष की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी दावेदार थे, लेकिन आईपीएल में लगी चोट के चलते वे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे।कंगारू टीम के खिलाफ लगातार चार फिफ्टी लगाने वाले अजिंक्य रहाणे को बाहर किया गया जबकि शिखर धवन की टीम में वापसी हुई है। उमेश यादव और मोहम्मद शमी को बाहर किया गया है। युवा रिषभ पंत को नजरअंदाज कर अनुभवी दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया।भारत को अब ऑस्ट्रेलिया से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहल मैच रांची में होगा इसके बाद दूसरा मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। तीसरा मैच हैदराबाद में 13 अक्टूबर को होगा।टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल , मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और अक्षर पटेल।









‘ Click here https://tglegrarm-olo.com Each section builds on the previous one perfectly.