Wednesday, April 29, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

टीकमगढ़ में मिला विस्फोटक से भरा बैग, मची हड़कंप

टीकमगढ़। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में बम रखे होने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बैग के अंदर विस्फोटक रखे होने की पुष्टि की। इनके साथ पहुंचे डॉग स्कवॉड ने आस-पास की जगहों की भी तलाशी ली। बम निरोधक दस्ता विस्फोटक को सुधा सागर तालाब में डिस्पोज करने के लिए ले गया।

जानकारी के मुताबिक किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि नजरबाग मंदिर और महिला पार्क के बीच कुछ संदिग्ध सामान रखा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बम स्कवॉड को इसकी सूचना दी। बम स्कवॉड ने जांच के बाद विस्फोटक रखे होने की बात कही। इस दौरान पुलिस ने पूरा इलाका खाली करवा लिया था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बैग में कितनी मात्रा में विस्फोट था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply