Monday, May 25, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव: मृतक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

ग्वालियर : लापता युवक का शव 24 घंटे बाद महारापुरा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला है। युवक के सिर में गोली और चेहरे पर चाकू के घाव नजर आ रहे हैं। यह तो साफ है कि उसकी हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतक की गुमशुदगी हजीरा थाने में दर्ज थी। मृतक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। उसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जब रात अधिक हो गई तो परिजन को उसकी चिंता हुई। लगातार उसकी तलाश शुरू की। जब वह नहीं मिला तो बुधवार सुबह परिजन हजीरा थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। अभी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि तभी ठीक 24 घंटे बाद शहर के महाराजपुरा थानाक्षेत्र में एमिटी यूनिवर्सिटी के पीछे झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना मिली।

जिस पर महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया। मृतक की शिनाख्त लापता छात्र भानू तोमर के रूप में हुई है।प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि भानू की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। उसके सिर में काफी घाव हैं। सिर में पीछे की तरफ गोली के घाव हैं। आंख के पास चाकू और चेहरे पर भी चाकू के घाव देखे गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply