Wednesday, May 6, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

जेसीबी को आग के हवाले करने पर ग्रामीणों ने काटा अपराधी का हाथ एक का हाथ काट दिया

रांची। सिकीदिरी थाना के कुच्चू सिथत डबलू सिंह के क्रशर में खड़ी जेसीबी को मंगलवार की रात तीन अपराधियों ने जला दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इस दौरान दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

मारपीट को दौरान एक अपराधी का हाथ ग्रामीणों ने काट दिया। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए अपराधियों में चंदन पाहन व विजय बेदिया शामिल हैं। जिसका हाथ काटा गया है, उसका नाम चंदन पाहन है।

वहीं, तीसरे आपराधी सुंदर मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात तीनों अपराधियों ने लगभग 11 बजे क्रशर में धावा बोला। इसके बाद वहां खड़ी जेसीबी में आग लगा दी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने अपराधियों को घेर लिया।

भागने के क्रम में इनमें से दो को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। साथ ही, पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों अपराधियों को इलाज के लिए रिम्स भेजा। साथ ही, तीसरे आरोपित को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply