जबलपुर, मुनप्र। घमापुर थानांतर्गत द्वारिकानगर निवासी एक महिला को जेवर और बर्तन साफ करने का झांसा देकर दो तत्वों ने महिला के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। इस संबंध में जो जानकारी मिली है उकसे अनुसार द्वारका नगर में रहने वाले सेवकराम चेतवानी की पत्नी जया चेतवानी घर में अकेली थी। उसी दौरान दो लोग आये और महिला से कहने लगे कि वे लोग बर्तन और जेवर साफ करने का काम करते हैं। महिला को इन लोगों ने अपनी बातों में कुछ इस तरह से उलझाया कि महिला इनकी बातों में आ गयी और घर के अंदर से एक पीतल की कसेड़ी लायी जिसे इन लोगों ने साफ भी किया उसके बाद दोनों लोगों ने कहा कि आप जो जेवर पहनीं हैं वह भी दे दो उन्हें भी साफ कर देते हैं। इनकी बातों में आकर हाथ की दो चूड्यिां, कान के टाप्स एक अंगूठी, इन्हे दे दी जिसे इन लोगों ने पानी में कोई पाउडर डालकर महिला से कहा कि थोड़ा सा गर्म पानी ले आओ महिला गर्म पानी लेने अंदर गयी इस बीच ये लोग जेवर लेकर रफूचक्कर हो गये। महिला लौटकर आयीतो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ उसने अपने पति को पूरी घटना से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी।














Leave a Reply