Thursday, May 21, 2026
Latest:
katni

जेल भेजे गए हथियारों की स्मगलिंग के आरोपी

कटनी। अवैध हथियारों की स्मगलिंग करते हुए पकड़े गए महिला व पुरुष को बड़वारा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि विगत दिवस बड़वारा पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर विलायतकलां पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 8478 को रोककर उसमे सवार महिला और पुरूष को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो पिस्टल बरामद हुई थी। अवैध हथियार के साथ बड़वारा पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में जीतेन्द्र सिंह सोलंकी निवासी उमरिया एवं अनन्या दाहिया निवासी बरही है।

पुलिस ने बताया कि जिले के साथ ही अन्य पड़ोसी जिला उमरिया, शहडोल, सतना, रीवा में अवैध हथियारों की स्मगलिंग का कारोबार आरोपियों द्वारा लंबे समय से किया जा रहा था। इतना ही नही पकड़ा गया आरोपी उमरिया जिले के वांधवगढ़ क्षेत्र में एक धावा का संचालन भी करता है, जहां से उसका यह अवैध कारोबार संचालित होता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply