जेतली का राहुल गांधी पर हमला, कहा ‘मूर्ख राजकुमार’

Arun Jaitley reuters April 19 resized

नई दिल्लीः राफेल डील और नॉन परफॉर्मिंग असेट्स (NPA) को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेतली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को ‘मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)’ से संबोधित करते हुए कहा है कि वह राफेल और एनपीए पर लगातार झूठ बोल रहे हैं।

जेतली ने फेसबुक पर एक विस्तृत नोट लिख राफेल और एनपीए पर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। एक तो राफेल डील को लेकर और दूसरा मोदी द्वारा 15 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ के लोन माफी को लकर। जेटली ने कहा कि इन दोनों आरोपों में राहुल गांधी का हर शब्द झूठा है।

जेतली ने राहुल द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि पब्लिक डिस्कोर्स को आप गले लगने, आंख मारने या इस तरह के लगातार झूठ बोलने तक सीमित नहीं कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  लवकुशनगर महोबा बस हादसा: नफीस बस से गिरकर मिजाजी कुशवाहा की मौत, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply