Monday, April 20, 2026
Latest:
LatestPolitics

JDU के पूर्व नेता शरद यादव आज दिल्ली में लॉन्च करेंगे नई पार्टी

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव 18 मई को अपनी पार्टी को औपचारिक तौर पर लॉन्च करेंगे.

72 वर्षीय शरद यादव ने लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) नाम से नई पार्टी बनाई है. एलजेडी का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन 18 मई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा. आज (शुक्रवार) को होने वाले सम्मेलन के लिए शरद यादव के समर्थकों का उनके आवास पर जुटान शुरू हो गया है. जेडीयू के बागी नेता अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक इस कार्यक्रम में देशभर से 8 हजार लोगों के आने की उम्मीद है.

इसको लेकर शरद यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई संविधान को बचाने को लेकर शुरू हुई थी. अब हमारे लोग नई पार्टी के जरिए लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे.

वहीं, शरद यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार में आरजेडी को बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर में अलग नीतियां और बिहार के लिए अलग, ये दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे.

गौरतलब है कि तेजस्वी ने कहा है कि कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कल (शुक्रवार को) पटना में आरजेडी का एक दिवसीय धरना होगा. हम राज्यपाल महोदय से मांग करते है कि वो वर्तमान बिहार सरकार को भंग कर कर्नाटक की तर्ज़ पर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी को सरकार बनाने का मौका दें. मैं बीजेपी के तर्क पर यह दावा ठोक रहा हूं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply