अरूण जेटली में सर्वग्राही कुशल प्रंबधक कार्यकर्ता के गुण थे- संजय पाठक
कटनी । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पूर्व रक्षा वित्त मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि जेटली कुशल संगठक थे। पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि जेटली सर्वगाही नेता थे, कुशल प्रबंधक थे, सभी राजनैतिक दलों मे उनकी स्वीकार्यता थी।
विधायक प्रणय पाण्डे ने कहा की कि राजनीति के ईमानदार, कर्मठ, क्रियाषील नेता को भाजपा ने खोया है। पूर्व जिलाध्यक्ष चमन लाल आंनद, राम चंद्र तिवारी ने कहा कि जन्म लेना और मृत्यु को प्राप्त होना शरीर का धर्म है, लेकिन उस शरीर द्वारा जनकल्याण के कार्य करने वाला अमर हो जाता है। एैसे ही व्यक्तित्व के धनी अरूण जेटली जी थे।
जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने उनके निधन को देश की अपूर्णीय क्षति निरूपित किया। संचालन उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया ने किया सभी कार्यकर्ताओं ने गीता गुप्ता के दिवंगत चाचा ससुर राधेश्यामगुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धाजली दी।
भाजपा सक्रिय सदस्यता पुस्तिका मंडल अध्यक्षों को दी गई
बैठक के दौरान उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों को भाजपा सक्रिय सदस्यता की पुस्किाए आवंटित की गई हैं। जिन कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनना है। वे मंडल अध्यक्षों से रसीद प्राप्त कर सकते है। यदि किन्ही कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत हो तो भाजपा जिला कार्यालय में संपर्क कर सक्रिय सदस्यता आवेदन प्राप्त कर सकते है।