katniमहाकौशल की खबरें

अरूण जेटली में सर्वग्राही कुशल प्रंबधक कार्यकर्ता के गुण थे- संजय पाठक

कटनी । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पूर्व रक्षा वित्त मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि जेटली कुशल संगठक थे। पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि जेटली सर्वगाही नेता थे, कुशल प्रबंधक थे, सभी राजनैतिक दलों मे उनकी स्वीकार्यता थी।

IMG 20190825 WA0034

विधायक प्रणय पाण्डे ने कहा की कि राजनीति के ईमानदार, कर्मठ, क्रियाषील नेता को भाजपा ने खोया है। पूर्व जिलाध्यक्ष चमन लाल आंनद, राम चंद्र तिवारी ने कहा कि जन्म लेना और मृत्यु को प्राप्त होना शरीर का धर्म है, लेकिन उस शरीर द्वारा जनकल्याण के कार्य करने वाला अमर हो जाता है। एैसे ही व्यक्तित्व के धनी अरूण जेटली जी थे।

IMG 20190825 WA0030

जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने उनके निधन को देश की अपूर्णीय क्षति निरूपित किया। संचालन उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया ने किया सभी कार्यकर्ताओं ने गीता गुप्ता के दिवंगत चाचा ससुर राधेश्यामगुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धाजली दी।

IMG 20190825 WA0041
भाजपा सक्रिय सदस्यता पुस्तिका मंडल अध्यक्षों को दी गई

बैठक के दौरान उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों को भाजपा सक्रिय सदस्यता की पुस्किाए आवंटित की गई हैं। जिन कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनना है। वे मंडल अध्यक्षों से रसीद प्राप्त कर सकते है। यदि किन्ही कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत हो तो भाजपा जिला कार्यालय में संपर्क कर सक्रिय सदस्यता आवेदन प्राप्त कर सकते है।

IMG 20190825 WA0031

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री उदयराज सिंह,, जिला उपाध्यक्ष अर्पित पोद्वार, रामनारायण (गुड्डा) सोनी, गीता गुप्ता, किरण जैन, ओमकार मिश्रा, भावना सिंह, सपना सरावगी, रूकमणी बर्मन, शिल्पी सोनी, संगीता जायसवाल, सत्यनारायण अग्रहरी, संतोष जायसवाल, मिट्ठू लाल जैन, रामरतन पायल, रामू प्रसाद साहू, रामकृपाल यादव, रामजस तिवारी, बसंत चैरसिया, विजय गुप्ता, पद्मेष गौतम, प्रमोद षुक्ला, सोनू सेठी, नीलेन्द्र सिंह, डारेष्वर पाठक, आभिषेक त्रामकार,  मृदुल द्विवेदी, अश्विन जोधवानी, सचिन तिवारी,  शंभु बर्मन, मनीषदेव मिश्रा, आशुतोष सराफ, सुमित अजयानी, कौशल दुबे, रमाकांत गौतम, पीयूश सोनी, सौरभ दुबे, विजय दुबे, संजय पटेल, गुरेन्द्र सिंह, घनशयम सिंह, प्रवीण पाण्डे, आंनद तिवारी, ओम प्रकाश, तिवारी, शैलेंद्र त्रिपाठी  हीरालाल मेहतेल, शिवम पाण्डे, भवानी मिश्रा, महमूद खान, संतोश द्विवेदी, धीरेन्द्र सिंह, सुधीर पाण्डे, संदीप सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

IMG 20190825 WA0039

IMG 20190825 WA0033

IMG 20190825 WA0029

 

Leave a Reply

Back to top button