जिला चिकित्सालय कटनी में गर्भवती महिलाओं की आउट सोर्सिग से सोनोग्राफी शुरू

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी। जिला चिकित्सालय कटनी में गर्भवती महिलाओं की आउट सोर्सिग से सोनोग्राफी शुरू। हो गई है। जिला चिकित्सालय कटनी में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की पहल पर गर्भवती माताओं को आकस्मिक स्थिति में आउट सोर्सिंग सोनोग्राफी की सुविधा बुधवार 22 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है। इस हेतु जिला चिकित्सालय से निजी सोनोलॉजिस्ट डॉ. पारूल सिघंई व डॉ. अखिलेश गुप्ता को दो रोगी बुधवार को रिफर किये गये।

पिछले तीन माह में रेडियोलाजिस्ट का पद रिक्त होने के कारण सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध न होने पर गर्भवती माताओं विशेषकर प्रसव के सक्रिय जोखिम वाली महिलाओं को असुविधा हो रही थी। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा इस पर पूरी संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए जिले के तीन निजी चिकित्सकों से प्रस्ताव प्राप्त कर उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रेषित किया गया व वहॉं से अनुमोदन प्राप्त कर जनहित में मानवीय पहल कर आउट सोर्सिंग सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ कराई गई।

सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक चरणों में यह अन्य जोखिम वाली गर्भवती माताओं को प्रसव सुरक्षा के आकलन हेतु उपलब्ध रहेगी। बाद में योजना का विस्तार किया जावेगा। बुधवार को दो गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी हेतु जीवन ज्योति हॉस्पिटल और वाणी सोनोगा्रॅफी केन्द्र के लिए रेफर किया गया ।

इसे भी पढ़ें-  Katni News: कटनी में बिजली बकाया वसूलने गए लाइनमैन से मारपीट, कनेक्शन काटने पर विवाद; कोतवाली में मामला दर्ज