Site icon Yashbharat.com

जायरा अपडेट- न्यूज ऐंकर की चेतावनी, कहा-बाप कसम जिंदा वापस नहीं जाओगे

images 28

‘दंगल’ फिल्‍म की अभिनेत्री जायरा वसीम ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो पोस्‍ट कर विमान में छेड़खानी की शिकायत की। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हुईं। जायरा का समर्थन करने वालों से इतर कुछ लोगों ने घटना पर सवाल खड़े किए। फेसबुक पर खुद को पूर्व पत्रकार बताने वाली जागृति शुक्‍ला ने इसे ‘पब्लिसिटी स्‍टंट’ बताया। उन्‍होंने कई ट्वीट्स में जायरा के रवैये पर सवाल उठाए। इसके बाद जब लोगों ने जागृति को ट्रोल करना शुरू किया तो वे नाराज हो गईं। स्‍वरा भास्‍कर, सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों ने जागृति के ट्वीट्स की निंदा की। हालांकि जागृति अपने स्‍टैंड पर कायम रहीं और लगातार इस पूरी घटना को मिल रही कवरेज पर ट्वीट किए। जब आलोचना ज्‍यादा होने लगी तो जागृति ने धमकी भरे लहजे में लिखा, ”प्रिय लोगों (महिलाएं सम्मिलित) जो जायरा वसीम के दावों की सत्‍यता पर सवाल उठाने के लिए मुझसे नफरत कर रहे हैं और मेरा शोषण होते देखना चाहते हैं, सिर्फ इसलिए कि मैंने जायरा पर सवाल उठाए। आपके लिए एक सवाल है, ‘एक बार कोशिश करके तो देखो, बाप कसम, जिंदा वापस नहीं जाओगे ये वादा रहा।’ यकीन नहीं करते, आजमा कर देख लो।

Exit mobile version