Site icon Yashbharat.com

जल्द मोदी केबिनेट में शामिल हो सकते गए ज्योतिरादित्य सिंधिया

Shivraj-sindhya-yashbharat

Shivraj-sindhya-yashbharat

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में हाशिए पर जा रहे दिग्गजों की चिंता संघ प्रमुख मोहन भागवत और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया गत दिवस हुई मुलाकात ने और बढ़ा दी है। अटकलें हैं कि सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर चर्चा हुई है। भाजपा में शामिल होने के करीब छह माह बाद पहली बार नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे सिंधिया के साथ भाजपा के किसी अन्य नेता के न होने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

भाजपा का दामन थामने के बाद से सिंधिया अकसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही नजर आते रहे हैं। माना जा रहा है कि सिंधिया की संघ तक पहुंच में पार्टी की मराठी लॉबी की सक्रियता है। गौरतलब है कि मंगलवार को सिंधिया ने नागपुर में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सर कार्यवाह भय्याजी जोशी से मुलाकात की थी।

मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भी सिंधिया शक्ति प्रदर्शन की शुरुआत कर चुके हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा के तीन दिनी सदस्यता अभियान में उनके आह्वान पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन पर यहां की 16 सीटों पर जीत की जिम्मेदारी है।संघ ने भी सिंधिया की चुनावी जंग आसान बनाने के लिए पहले ही क्षेत्र में प्रचारक-विस्तारक तैनात कर दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा और जयभान सिंह पवैया को भी सक्रिय करने को कहा है।

Exit mobile version