FEATUREDLatest

Shashikala: जयललिता की करीबी शशिकला ने की राजनीति से सन्यास की घोषणा

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी शशिकला ने राजनीति से सन्यास की घोषणा कर दी है। कुछ दिन पहले जब शशिकला जेल से छुटी थीं तब उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। माना जा रहा था कि उनकी एंट्री निर्णायक हो सकती है।

आज ही बीजेपी ने कहा था कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी रही वीके शशिकला को आगामी विधानसभा चुनाव में शामिल करना है या नहीं, इसका निर्णय एआईएडीएमके को ही लेना है। भाजपा के इस सवाल पर एआईएडीएमके ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह न तो शशिकला को और न ही उनके रिश्तेदार टीटीवी दिनकरण नीत अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम को पार्टी में और न ही चुनाव के लिए किए गए गठबंधन में शामिल करेगी।

तमिलनाडु भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि से पूछा गया था कि क्या उनकी पार्टी चाहती है कि शशिकला अन्नाद्रमुक नीत गठबंधन में शामिल हो जाएं और इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह के कथित तौर पर मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी से बात करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘ केवल आप कयास लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा अन्नाद्रमुक की अगुवाई वाले गठबंधन का हिस्सा है और शशिकला तथा दिनकरण को इसमें शामिल करना है या नहीं इस पर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी को निर्णय करना है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम