मध्यप्रदेश

जब तालाब से मछली की जगह निकले 500 और 2000 के नोट, पुलिस ने ले लिया पूरा थैला

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक लड़के ने मछली पकड़ने के लिए जैसे ही तालाब में कांटा डाला तो मछली की जगह एक थैली बाहर आ गई. जब युवक ने थैली को खेलकर देखा तो उसकी आंखें फटी रह गईं. दरअसल, उस थैली में ५०० और २००० हजार रुपए के नोट भरे हुए थे. उस रुपए को लेकर युवक गांव आ गया. कुछ ही देर में इस मामले की चर्चा पूरे गांव में होने लगी. तालाब के पास भी भीड़ जमा हो गई.

मीडिया के मुताबिक , घटना खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र स्थित आरुद गांव की है. मामले की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने नोटों को सैनिटाइज कर जब्‍त कर लिया. पंधाना थाना इंचार्ज केतन एच अड़लक ने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने रुपयों को बरामद किया है. ५०० और २ हजार के नोट हैं. इनमें कुछ के किनारे जले हुए हैं. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की सुबह को एक वाहन चालक ने गाड़ी रोक कर तालाब में कुछ फेंक था, जिसे मॉर्निंग वॉक पर बाहर निकले युवक ऋषि कनाडे ने देखा था, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया. जब वह टहलने के बाद वापस लौटा तो तालाब किनारे भीड़ देखी. उसे पता चला कि एक थैली में रुपए को रखकर तालाब में फेंक गया है.

थैली को खोला तो…
कालू मछुआरे ने बताया कि उसका बेटा आज सुबह मछली पकड़ने तालाब पर गया था. उसने जैसे ही तालाब में कांटा डाला तो मछली की जगह नोट से भरी हुई थैली निकली. जब उसने वह थैली को खोलकर देखा तो उसमें कुछ नोट थे. इसके बाद वह थैली को लेकर घर आ गया. वहीं, पुलिस के पहुंचने के बाद मछुआरे ने नोट सहित थैली को पुलिस को दे दिया. अब पुलिस ने तालाब में नोट फेंकने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है.

Back to top button