राष्ट्रीय

जब आरक्षक को है अपनी रक्षा का डर, ये मामला बेहद चौंकाने वाला

सीहोर : जिला के एक थाने के प्रभारी एसओ द्वारा उसी के थाने में पदस्थ महिला आरक्षक से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसपी राजेश से की, जिसमें उसने सारी आपबीती बताते हुए आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये है मामला
मामला जिला के जावर थाने का है। यहां पदस्थ एक महिला आरक्षक ने एसपी राजेश चंदेल ने बताया कि वह थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास में रहती है। उसके आवास में एसओ बीडी सिंह आए और चाय पीने का आग्रह किया। इसके बाद उसे अकेला देखकर वह उससे गलत व्यवहार करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो वह कमरे से बाहर गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह इस छेड़छाड़ से आहत है और चाहतीं हैं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि फिर कोई सहकर्मी इनका शिकार ना बने।

15 38 0219758409 ll

फिलहाल एसपी ने आरोपी एसओ को लाईन अटैच कर मामले की जांच अजाक सीएसपी जोयेश दास को सौंपी है जो अब पूरे मामले की जांच रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply