
आशीष शुक्ला..
जबलपुर । गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में से कई की डिटेल प्राप्त हुई है। इसे देखकर जबलपुर का कोई क्षेत्र संक्रमण से अछूता नहीं दिख रहा।
इनमें भगवानदास बाडा काली मंदिर सदर निवासी 44, 59 और 26 वर्ष के पुरुष, शांति नगर निवासी 23 वर्षीय महिला, एसबीआई की सिविल लाइन मुख्य शाखा का 56 वर्षीय पुरुष, राजुल बिल्डर के पास अमखेरा निवासी 34 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आये हैं।
इसी तरह पोंडा मझौली निवासी 29 बर्षीय पुरुष, वार्ड नम्बर दस मझौली निवासी 55 वर्षीय महिला, बिहारी मोहल्ला सिद्ध बाबा निवासी 42 वर्षीय पुरुष, बेतवा ब्लॉक पुलिस लाइन निवासी 40 वर्षीय महिला, गली नम्बर अठारह सदर निवासी 80 साल की वृद्ध महिला और 57 एवं 30 वर्षीय पुरुष, राजुल बिल्डर अमखेरा निवासी 50 वर्षीय पुरुष, 42 साल की महिला और 24 एवं 25 साल की युवती संक्रमित पाई गई।
वहीं गुरुनानक वार्ड पनागर निवासी 17 साल का किशोर, महावीर कम्पाउंड सदर निवासी 72 एवं 65 वर्ष के पुरुष और 70 एवं 30 साल की महिला, शुक्ला कम्पाउंड सदर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, दत्त टाउनशिप तिलहरी निवासी 47 वर्षीय पुरूष एवं 35 साल की महिला, एसबीआई की सिविल लाइन शाखा के 45 और 30 वर्षीय पुरूष एवं 32 वर्ष की महिला, पड़वार बरगी निवासी 38 वर्षीय महिला, कोरोना मरीज मिले।
उधर आदर्श नगर रामपुर निवासी 68 साल की वृद्धा एवं 58 वर्षीय पुरुष, वन एमटीआर निवासी 25 वर्ष का जवान एवं 44 व 60 साल की महिला और 10 वर्ष की बालिका एवं 7 साल का बालक, पेण्ट हॉउस साकार सनराइज भैंसासुर रोड निवासी 55 वर्षीय महिला, बोस कॉलोनी नर्मदा रोड रामपुर गोरखपुर निवासी 28 वर्ष की महिला व 32 वर्ष का पुरुष, भी पॉजिटिव आये।
वहीं सुनरहाई सराफा निवासी 46 वर्षीय पुरुष, गुजराती कॉलोनी मदनमहल निवासी 65 वर्षीय पुरुष, मेनरोड जबलपुर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, नेपियर टाउन निवासी 77 साल की वृद्धा, कजरवारा पुरानी बस्ती निवासी 40 वर्षीय पुरुष, दिगम्बर जैन मंदिर के पास हनुमानताल निवासी 49 वर्षीय पुरुष, गोपाल होटल के पास लालमाटी निवासी 17 और 21 साल के युवक एवं 60 वर्षीय पुरुष तथा विक्टोरिया अस्पताल परिसर निवासी 56 वर्षीय पुरुष, 8 वर्ष की बालिका, 24 व 22 वर्ष की युवती एवं 55, 48 एवं 46 वर्ष की महिला शामिल हैं ।








