Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर मेडिकल कालेज से भागा कोरोना पॉजीटिव कैदी जावेद नरसिंहपुर के पास गिरफ्तार

IMG 20200420 WA0010

जबलपुर। जबलपुर ही नहीं पूरे महाकौशल ओर प्रदेश के लिए सुबह की खबर राहत लेकर आई।

कल मेडिकल कालेज से भागे कैदी जावेद को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

मेडिकल अस्पताल से भगा कैदी जावेद को पुलिस ने नरसिंहपुर के बदनपुर में गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल से भागने के बाद जावेद ट्रक से राजमार्ग तक गया, वहाँ मोटरसाईकिल चोरी करके इंदौर तरफ भग रहा था , तभी पुलिस के चेकिंग ने उसे गितफतार कर लिया ।

इस तरह सोमवार की सुखद सुबह का आगाज़ हुुुआ

कैदी जावेद जो कि जो कोरोना पॉजिटिव है l मध्य प्रदेश पुलिस ने आपसी सामंजस से ऐसे अपराधी को पकड़ा जिसने पिछले 12 घंटे से पूरी संस्कारधानी के लोगों के मन में एक दहशत मचा रखी थी कि कितने लोगों को यह कोरोना से  से पीड़ित करेगा ? बहरहाल सभी पुलिस अधिकारियों ,जाबांज सिपाहियों  का लोगों ने अभिनंदन किया है।

बाइक चोरी करके इंदौर की तरफ भाग रहा था

जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे कोरोना वायरस पॉजिटिव बंदी जावेद खान को पुलिस ने नरसिंहपुर के मदनपुर में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक अस्पताल से भागने के बाद वो ट्रक से राजमार्ग तक गया और वहां से बाइक चोरी करके इंदौर की तरफ भाग रहा था। तभी चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया। जावेद रविवार शाम 4 बजे भागा था, सुरक्षा में तैनात पुलिस के चार जवान इससे बेखबर रहे। इन चारों जवानों का सस्पेंड कर दिया गया है। जावेद की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Exit mobile version