जबलपुर-सौतेले भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की युवती की हत्या

जबलपुर। चरगवां थाना क्षेत्र के जमुनिया नाला के पास एक युवती के सिर में पत्थर से हमला कर उसके सौतेले भाई और दोस्त ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है और उनसे पूछताछड कर लिखा पढ़ी की जा रही है जिसके बाद हत्या के कारणों का भी पुलसि खुलासा शाम तक कर सकती है।
यह था मामला
नेहरू नगर गढ़ा पुरवा निवासी २३ वर्षीय रानी वाल्मिक सगड़ा स्थित एक निजी कॉलेज में काम करती थी। शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली की जमुनिया नाला के पास एक युवती की रक्तरंजित लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच पड़ताल करने के उपरांत शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया था और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर परिजनों भी घटना की सूचना दे दी थी। जिसके चलते परिजन भी पहुंच गये थे। पुलिस ने इस मामले में कुद संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती की हत्या उसी के सौतेले भाई ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर की है। इन लोगों ने पहले वहां पर बियर पी और बाद में युवती के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सूत्र अभी कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैै कि सौतेले भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम क्यों दिया। पुलिस इसी बात का पता लगाने में जुटी है। जहां पर युवती की लाश मिली थी। वहां बियर की खाली बोतले भी पाई गई है जिससे पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि बीयर की बोतल से हमला कर युवती की हत्या की गई है।
सुबह निकली थी काम पर
रानी रोजाना की तरह कल भी सुबह ९ बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी वह कॉलेज में साफ-सफाई का काम करती थी। जानकारी के मुताबिक सुबह १२ः३० बजे कॉलेज से निकल गई थी। लिहाजा पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या दोपहर में १ से ४ बजे के बीच हुई होगी। पुलिस शाम तक पूरी घटना पर से पर्दा उठा देगी।







