
जबलपुर/नरसिंहपुर। (यश भारत ब्रेकिंग @ आशीष शुक्ला) जबलपुर से नरसिंहपुर पहुचा श्रमिक कोरोनो पॉजिटिव निकला है।
नरसिहपुर यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर वार्ड करेली निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति 19 मई को श्रमिक ट्रेन द्वारा मुंबई से जबलपुर आया था
जबलपुर के प्रशासन द्वारा बस से करेली भेजा गया था। जिसे करेली हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन किया गया था, और आज प्राप्त हुई रिपोर्ट में उसका टेस्ट पॉजिटिव प्राप्त हुआ।
पॉजिटिव मरीज जबलपुर से जिस बस में आया था वह बस सुबह लगभग 10:30 बजे भोपाल के लिए रवाना हुई बस में पिपरिया होशंगाबाद और भोपाल के तीन चार अन्य लोग भी सवार थे।








