Latestमध्यप्रदेश

जबलपुर, सीहोर समेत 4 जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव स्थगित

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने अशोकनगर, खंडवा, जबलपुर और सीहोर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। आयोग के सचिव अभिषेक सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के रिक्त पदों का निर्वाचन 30 दिसंबर को किया जाना था।

वहीं सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 30 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 8 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2024 है। मतदान 22 जनवरी को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना 25 जनवरी को विकासखंड मुख्यालय पर और परिणाम की घोषणा 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर ही होगी।

चार जिलों के संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जबलपुर में वार्ड 7 ,अशोक नगर में वार्ड 5, सीहोर में वार्ड 8 और खंडवा में वार्ड 2 के जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना है।

Back to top button