जबलपुर : शराब के नशे में बाइक के साथ तलाब में गिरे युवक, एक की मौत दो गंभीर

शराब के नशे में बाइक के साथ तलाब में गिरे युवक एक मृत दो गंभीर

जबलपुर। रांझीथाना अंतर्गत मोहनिया तलाब के पास से एक बाइक पर सवार तीन लोग जा जा रहे थे अनियंत्रित होकर बाइक तालाब में जा गिरी जिसमें से एक युवक की डूबने से मौके पर ही मृत्यु हो गई वही दो व्यक्तियों की स्थिति गंभीर है रांझी थाने के ईएसआई एसपी बघेल ने बताया लगभग दोपहर 3:00 बजे कि तीन युवक शराब के नशे में बाइक पर मोहनिया की ओर से जा रहे थे वही नशे में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर मोहनिया तालाब में जा गिरी जिसमें से एक युवक रोहित कोल उम्र 30 वर्ष बड़ा पत्थर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक संजय बंजारा उम्र 25 वर्ष , सुमित मिश्रा उम्र 20 वर्ष बड़ा पत्थर निवासी को काफी चोटें आई जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया

Exit mobile version